भोपाल में फिटनेस कल्चर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दैनिक भास्कर द्वारा प्रस्तुत और प्रोग्रेसिव मोशन नेटवर्क के सहयोग से रविवार को एलएनसीटी भोपाल मैराथन का आयोजन किया गया है। यह भोपाल की पहली ऐसी मैराथन है, जिसमें हर उम्र के लोग एक साथ दौड़ते नजर आएं। मैराथन की शुरुआत सुबह 6 बजे डीबी सिटी मॉल से हुई। ‘रन फॉर द फ्लैग’ थीम पर आयोजित इस मैराथन को लेकर शहर में खासा उत्साह है। खास बात यह है कि आम धावकों के साथ शहर के कई एलिट रनर्स ने भी इसमें हिस्सा लिया। देश और विदेश से भी रनर्स इसमें शामिल हुए है। मैराथन को कुल पांच कैटेगरी में बांटा गया है, जिनमें 1.5 किलोमीटर, 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। 1.5 किलोमीटर की दौड़ फैंसी ड्रेस रन है, जिसमें जूनियर किड्स ने हिस्सा लिया। आयोजक टीम से निकिता मंडलोई ने बताया कि आमतौर पर किसी भी मैराथन में 5 किलोमीटर रन के लिए सबसे ज्यादा एंट्री आती है, लेकिन भोपाल मैराथन में 10 किलोमीटर रन के लिए सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं। यह शहर में बढ़ती फिटनेस जागरूकता को दर्शाता है। देखिए तस्वीरें… प्रतिभागी बोले- माहौल बहुत पॉजिटिव भरा एलएन सिटी ग्रुप की ओर से मैराथन में शामिल पूजा चौकसे ने आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि भोपाल मैराथन में लोगों की ऊर्जा बेहद शानदार है। यहां का माहौल बहुत पॉजिटिव और एनर्जेटिक नजर आ रहा है। प्रतिभागी पूरे उत्साह के साथ रन को एंजॉय कर रहे हैं और उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह लोगों में जोश बना रहेगा। नौवीं मैराथन में उतरे शिखर, पिछला रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य 10 किलोमीटर कैटेगरी में हिस्सा ले रहे शिखर ने बताया कि यह उनकी नौवीं मैराथन है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह आठ बार 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर चुके हैं और इस बार उनका लक्ष्य अपने पिछले प्रदर्शन को बेहतर करना है। फिटनेस के लिए दौड़ना उन्हें बेहद पसंद है और इस आयोजन में उन्हें काफी मजा आ रहा है। सुबह 5 बजे भी दौड़ने को तैयार हुए लोग 10 किलोमीटर रन में भाग लेने वाले उत्कर्ष सक्सेना ने बताया कि यह उनकी छठी मैराथन है। उन्होंने कहा कि मैराथन का मजा ही अलग होता है। भोपाल का क्राउड बहुत सपोर्टिव है और इसी वजह से लोग सुबह 5 बजे भी पूरी एनर्जी के साथ दौड़ने के लिए तैयार रहते हैं। यहां की वाइब काफी पॉजिटिव है। 3 साल की महिषा ने भी लगाई दौड़
1.5 किलोमीटर रन में बच्चों की भागीदारी भी खास आकर्षण रही। महज 3 साल की महिषा ने डेढ़ किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। इस उम्र के कई अन्य बच्चे भी फैंसी ड्रेस रन में शामिल हुए, जिससे आयोजन का माहौल और जीवंत हो गया। सोशल मीडिया पर ट्रेंड
भोपाल मैराथन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी छाए रहे। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों ने मैराथन के पलों को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया। मैराथन को कुल 5 कैटेगरी हाफ मैराथन (21 किलोमीटर)
समय: सुबह 6 बजे
रूट- डीबी सिटी मॉल से भोपाल हाट, शौर्य स्मारक रोड, व्यापम चौराहा, सिद्धांता हॉस्पिटल, रोज गार्डन, अरेरा क्लब, नानके पेट्रोल पंप, न्यू मार्केट, रोशनपुरा चौराहा, पॉलिटेक्निक स्क्वायर, कमला पार्क, राजा भोज स्टैच्यू, कोहेफिजा, नूर-उस-सबा होते हुए हैंडक्राफ्टेड से यू-टर्न लेकर उसी मार्ग से डीबी सिटी मॉल पर समाप्त। 10 किलोमीटर रन
समय: सुबह 6:30 बजे
रूट- डीबी सिटी मॉल से भोपाल हाट, शौर्य स्मारक रोड, व्यापम चौराहा, सिद्धांता हॉस्पिटल, रोज गार्डन, अरेरा क्लब, नानके पेट्रोल पंप, न्यू मार्केट, रोशनपुरा चौराहा, पॉलिटेक्निक स्क्वायर होते हुए एमएलबी कॉलेज से यू-टर्न लेकर डीबी सिटी मॉल पर समाप्त। 5 किलोमीटर रन
समय: सुबह 6:45 बजे
रूट- डीबी सिटी मॉल से भोपाल हाट, शौर्य स्मारक रोड, व्यापम चौराहा, सिद्धांता हॉस्पिटल, रोज गार्डन, अरेरा क्लब होते हुए मामा के घर से यू-टर्न लेकर डीबी सिटी मॉल पर समाप्त। 3 किलोमीटर रन
समय: सुबह 7 बजे
रूट- डीबी सिटी मॉल से भोपाल हाट, शौर्य स्मारक रोड, व्यापम चौराहा होते हुए सिद्धांता हॉस्पिटल से यू-टर्न लेकर डीबी सिटी मॉल पर समाप्त। 1.5 किलोमीटर रन
समय- सुबह 8 बजे
रूट- डीबी सिटी मॉल से भोपाल हाट, शौर्य स्मारक होते हुए व्यापम चौराहा से यू-टर्न लेकर डीबी सिटी मॉल पर समाप्त।


