मैहर में सद्भावना दौड़:1.5 किलोमीटर की दौड़ में उत्साहपूर्वक शामिल हुए प्रतिभागी

मैहर जिला प्रशासन द्वारा सद्भावना दौड़ का आयोजन घंटाघर चौक से अलाउद्दीन खां स्टेडियम तक किया गया। यह दौड़ लगभग 1.5 किलोमीटर लंबी थी, जिसका उद्देश्य सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था। यह दौड़ प्रातः 8 बजे घंटाघर चौक से प्रारंभ हुई। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ते हुए इसे पूर्ण किया। इस दौरान उन्होंने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ सहित राष्ट्रहित के नारे लगाए। ये अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर मैहर की कलेक्टर रानी वाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, एसडीएम दिव्या पटेल, सिटी पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और जनपद पंचायत के सीईओ अशोक कुमार तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, एनजीओ प्रतिनिधि, स्कूल संचालक, सांदीपनी स्कूल के प्राचार्य दिनेश पुरी गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सुबह तेज कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रतिभागियों का उत्साह बना रहा। इस आयोजन में मैहर जिले के सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *