भोपाल के बाय द वे रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा:हुक्का-फ्लेवर जब्त, मैनेजर ने ग्राहकों को पिछले दरवाजे से भगाया,5 घंटे बाद नोटिस देकर छोड़ा

बैरागढ़ के बाय द वे रेस्टोरेंट पर रविवार रात पुलिस ने दबिश दी। यहां एक दर्जन से ज्यादा ग्राहक हुक्का पी रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही रेस्टोरेंट मैनेजर ने ग्राहकों को पिछले दरवाजे से भगा दिया। पुलिस ने मौके से मैनेजर को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर रात 9:30 बजे कार्रवाई की गई। हालांकि मैनेजर को रात 2:30 बजे नोटिस देकर छोड़ दिया गया। टीआई कवल जीत सिंह रंधावा ने बताया कि बाय द वे रेस्टोरेंट पर रविवार रात दबिश दी थी। सीसीटीवी में पुलिस को देख मैनेजर ने ग्राहकों को भगा दिया था। अलग-अलग टेबल पर एक दर्जन से अधिक फ्लेवर्ड हुक्के रखे थे। मौके से मैनेजर अभिषेक यादव पिता कमलसिंह यादव (31) निवासी धोबी घाट बैरागढ़ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में मिले 11 फ्लेवर के पैकेट रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का ​​​परोसा जा रहा था। तलाशी लेने पर अलग-अलग टेबल पर 12 हुक्के, 12 पाईप और 12 चिमनी, फ्लेवर के 11 पैकेट जिसके अन्दर फ्लेवर जल रहा था जब्त किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *