शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के घोसीपुरा गांव की रहने वाली 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। परिजन फंदे से छात्रा को उतार कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। सुसाइड के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस को छात्रा के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है।
प्राची ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। मेरा मन मेरी जिंदगी से भर गया था। मेरे घर वाले या अन्य लोगों पर आरोप नहीं लगाए जायें। मैं अपने हाथों से खुदखुशी कर रही हूं।
पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा घोसीपुरा के रहने वाले राजू शाक्य के तीन बेटी और दो बेटे हैं। आज दोपहर 12 बजे राजू शाक्य की दूसरे नंबर की बेटी 17 वर्षीय प्राची शाक्य घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गई थी। पता चलने पर आनन-फानन में प्राची को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिजिकल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। फिजिकल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


