भोपाल में एक्सीडेंट में युवक की मौत:अज्ञात वाहन चालक ने मारी थी टक्कर, पुलिस ने शुरू की जांच

भोपाल के बैरसिया थाना इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सुन्दर सिंह पिता किरन सिंह (21) भोपाल की नवजीवन कॉलोनी मंडी गेट के पास किराए से रहता था। वह मूल रूप से ललरिया थाना बैरसिया का रहने वाला था और मजदूरी का काम करता था। परिवार से मिलने के लिए मंगलवार को घर गया था। वहां से देर रात लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी सुन्दर को भोपाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले वाहन चालक की पहचान की कोशिश पुलिस कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *