नर्मदापुरम में ठंड की वजह से पहली मौत:अस्पताल तिराहे पर खुले में मिली लाश, हाथ पर लिखा मां और ॐ का चिन्ह

नर्मदापुरम शहर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कड़कड़ाती ठंड के बीच बुधवार को एक 35 साल के युवक की मौत का मामला सामने आया। सुबह 8 बजे जिला अस्पताल तिराहे पर मृतक का शव मिला। सूचना पर डॉयल 112 पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। डॉक्टर ने प्रथम दृष्टया मौत की वजह अत्याधिक ठंड बताई है। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। शव को मर्चुरी रूम में रखवाया है। शिनाख्त के लिए परिजन की तलाश कर रही है। कोतवाली थाना टीआई कंचन सिंह ठाकुर के मुताबिक बुधवार सुबह अस्पताल तिराहे पर एक 35 साल के व्यक्ति की लाश मिली। डॉक्टर ने मौत की वजह प्रथम दृष्टया ठंड बताई है। मृतक के सीधे हाथ की कलाई पर मां लिखा है। शोल्डर के पास राम जाने और ॐ का चिन्ह बना है। मृतक के पास दवा की पर्ची भी मिली। जिसमें पिंटू पिता अनवर लिखा है। जिसकी शिनाख्त की जा रही है। 10, 12डिग्री पहुंच रहा तापमान नर्मदापुरम शहर में मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान 10, 12 डिग्री पहुंच रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.4डिग्री दर्ज हुआ। एक दिन पहले 11.3डिग्री पहुंचा था। पचमढ़ी में रात का पारा 5.6डिग्री दर्ज हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *