भोपाल में कॉलेज बस में घुसी जेसीबी:​​​​​​​स्टाफ ने कहा- ढलान की वजह से जेसीबी पीछे आई, ड्राइवर को आईं गंभीर चोटें

भोपाल में भदभदा रोड पर सोमवार शाम कॉलेज बस में जेसीबी घुस गई। घटना शाम 6 बजे के करीब की है। कॉलेज बस बच्चों को छोड़ कर वापस कैंपस जा रही थी। इसी दौरान भदभदा रोड पर यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। कॉलेज स्टाफ का कहना है कि रोड पर हैवी ट्रैफिक था। ऐसे में बस जेसीबी से थोड़ा ही पीछे चल रही थी। रोड पर ढलान होने के कारण जेसीपी अचानक पीछे आती चली गई और बस में ड्राइवर की तरफ घुस गई। घटना इतनी तेज हुई कि ड्राइवर को खुद को बचाने का मौका भी नहीं मिला। ड्राइवर को आई गंभीर चोट
इस हादसे में जेसीबी का पीछे लगा छोटा पंजा बस में ड्राइवर की सीट तक घुस गया। जिस वजह से बस की विंड शील्ड टूटने के अलावा बस का आगे का हिस्सा भी अंदर की तरफ मुड़ गया। जिसकी चपेट में आए ड्राइवर के पैर, हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल पास में मौजूद निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी की है बस
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बस जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी की है। हादसे के कारण पहले से हैवी ट्रैफिक वाली इस रोड पर जाम की स्थिति बन गई। जिसे मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने नियंत्रित किया। कुछ ही देरी में बस को रास्ते से हटा दिया गया। जिससे ट्रैफिक अपनी पुरानी रफ्तार में लौट आया है। यूनिवर्सिटी ने कहा- ड्राइवर का इलाज जारी, फैकल्टी सेफ
जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी के चेयरमैन हरिमोहन गुप्ता ने बताया कि घटना के वक्त बस में ड्राइवर, सपोर्ट स्टाफ और दो फैकल्टी थी। कोई भी स्टूडेंट मौजूद नहीं था। इस हादसे में ड्राइवर को चोट आई है, जिसका इलाज चल रहा है। बाकी मौजूद सभी फैकल्टी और स्टाफ पुरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *