भोपाल में चौथी मंजिल से गिरे छात्र की मौत:सातवीं कक्षा का स्टूडेंट था, बालकनी में खेलते समय हादसा हुआ

भोपाल के शाहपुरा इलाके में रहने वाले बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल मैनेजर की 12 साल के बेटे की चौथी मंजिल स्थित बालकनी से गिरने से मौत हो गई। हादसा आठ दिन पहले हुआ था, जबकि हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के समय बालक अपनी चौथी मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विराशा हाईट्स बाबड़िया कला शाहपुरा निवासी कृष्णा डी बहादुर पुत्र विजय एम बहादुर (12) स्कूली छात्र था। उसके पिता बैंक ऑफ बड़ौदा की रीजनल ऑफिस में मुख्य प्रबंधक हैं। गत 8 दिसंबर की शाम कृष्णा चौथी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चौथी मंजिल से सीधे नीचे जाकर गिरा। सिर में आई थी गंभीर चोट गिरने से बालक के सिर में गंभीर चोट आई थीं। उसके पैरों में फैक्चर हुए थे। हादसे के बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर आठ दिनों तक उसका इलाज चलता रहा, जब उसकी हालत में सुधार नहीं आया तो परिजन मंगलवार को उसे लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां पर बुधवार तड़के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *