भोपाल के बैरागढ़ क्रिकेट ग्राउंड में जैन लिगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा है। दूसरे सेशन के पहले मैच में जेके चैंपियंस ने जेके सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराया।रेस्टफुल रॉयल्स और एसजे इलेवन के बीच मैच शुरू। आज के पहले सेशन में तीन मैच हुए जिसमें एसजे इलेवन 51 रन से जीती, 360 धुरंधर ने 20 रन से जीत दर्ज की, वहीं प्रगति लीजेंड्स ने आखिरी गेंद पर मुकाबला जीता।नक्ष नाइट्स 63 रन से जीती। जेके चैंपियंस ने जेके सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराया शाम के सेशन का पहला मुकाबला जेके सुपरकिंग्स और जेके चैंपियंस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेके सुपरकिंग्स की टीम ने 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। टीम की शुरुआत शानदार रही और पहले 4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 44 रन जोड़े। सुपरकिंग्स की ओर से सचिन जैन ने सबसे ज्यादा 28 रन की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। मध्य और अंतिम ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। अभिनव जैन का ऑलराउंड प्रदर्शन, 43 रन और 2 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेके चैंपियंस की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। चैंपियंस की ओर से अभिनव जैन ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी में भी 2 विकेट झटके और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए। मैच की तीन तस्वीरें देखिए शाम के सेशन में तीन मुकाबले शाम के सत्र में तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच शाम 6 बजे जेके सुपरकिंग्स और जेके चैंपियंस के बीच होगा। दूसरा मुकाबला रात 8 बजे रेस्टफुल रॉयल्स और एसजे इलेवन के बीच खेला जाएगा। वहीं तीसरा मैच रात 10 बजे नक्श नाइट्स और जेके चैंपियंस के बीच होगा।


