भोपाल में दो रोड एक्सीडेंट में दो इंजीनियर की मौत:नई जेल रोड पर ई-रिक्शा पलटने से एक की मौत, बिलखिरिया में भी हादसे ने ली जान

भोपाल की नई जेल रोड पर ई-रिक्शा पलटने से इंजीनियर की मौत हो गई। वहीं चालक को मामूली चोट आई है। इंजीनियर ममेरे भाई की शादी की शॉपिंग करने श्यामपुर से भोपाल आया था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। रविवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। वहीं बिलखिरिया इलाके में भी रोड एक्सीडेंट में एक इंजीनियर की मौत हो गई। रिजवान खान (22) पुत्र अजीज खान निवासी श्यामपुर जिला सीहोर इंजीनियर था। एक साल पहले ही उसने भोपाल के प्राइवेट कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। 10 दिन पहले ही दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देकर लौटा था। 5 जनवरी को श्यामपुर में ही रहने वाले उसके ममेरे भाई का निकाह होना है। इस कार्यक्रम के बाद उसका नौकरी ज्वाइन करने का प्लान था। शनिवार की शाम को 5 बजे गांव से बस में सवार होकर भोपाल आया था। गांधी नगर में करीब साढ़े सात बजे बस से उतरा। यहां से शादी की शापिंग करने के लिए भोपाल के इब्राहिमपुरा बाजार जाना था। ई रिक्शा से करोंद तक जाने वाला था गांधी नगर बस स्टैंड से युवक ई रिक्शा में सवार हुआ। इससे उसे करोंद में उतरना था। यहां से अन्य ऑटों में सवार होकर इब्राहीपुरा जाने का प्लान था। रास्ते में जेल रोड पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे रिजवान को अंदरूनी चोट आई। इलाज के दौरान देन रात अस्पताल की में उसकी मौत हो गई। परिवार का बड़ा बेटा था रिजवान रिजवान के पिता गांव में ही टू व्हीलर वाहनों का गैरेज संचालित करते हैं। उससे छोटा एक भाई और दो बहने हैं। रिजवान बड़े शहर में रहकर अपना करियर आगे बढ़ाना चाहता था। इसके लिए उसने दिल्ली की एक कंपनी में इंटरव्यू भी दे दिया था। जहां उसका प्लेसमेंट हो चुका था और ऑफर लेटर भी मिल गया था। भाई की शादी के बाद उसने ज्वाइनिंग की डेट ले रखी थी। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े इंजीनियर को जीप ने टक्कार मारी, मौत भोपाल के बिलखिरिया इलाके में भी रोड एक्सीडेंट में एक इंजीनियर की मौत हो गई। बिलखिरिया पुलिस के मुताबिक, आकाश भारती (22) पुत्र राजकुमार भारती निवासी दुर्गेश नगर कोकता में रहता था। शनिवार की रात को घर के करीब कोकता में ही सड़क किनारे खड़े होकर दोस्त का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। आकाश इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। उसके पिता ड्राइवरी करते हैं। परिवार में मां-पिता के अलावा एक छोटा भाई राजा और बहन नयनसी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *