भोपाल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन:भोजपुर मंदिर में 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे; वन विहार-बोट क्लब में भी टूरिस्टों का जमावड़ा

भोपाल में न्यू ईयर का जश्न जोरों पर है। पिकनिक स्पॉट हों या धार्मिक स्थल, सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दोपहर 1:30 बजे तक भोजपुर स्थित शिव मंदिर में 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वन विहार में भी सुबह से पर्यटकों की आवाजाही जारी है। बोट क्लब और सैर सपाटा में भी भीड़ उमड़ी हुई है, जो शाम तक और बढ़ने की संभावना है। वीकेंड नहीं होने के बावजूद लोगों की भीड़ पिकनिक स्पॉटों पर है। सुबह से ही लोग धार्मिक स्थलों पर पहुंचे। इससे बिड़ला मंदिर, चूना भट्‌टी चौराहा स्थित काली मंदिर में भीड़ रही। वहीं, भोपाल से करीब 29 किमी दूर भाजपुर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर में भीड़ बढ़ गई है। यहां शाम तक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। यहां भी भीड़
अरेरा हिल्स पहाड़ी स्थित शौर्य स्मारक, सैर सपाटा, म्यूजियम में भी हजारों लोग पहुंच रहे हैं। वन विहार, बोट क्लब, और लेक व्यू में लोग परिवार समेत पहुंचे हैं। बड़ा तालाब में बोटिंग का मजा भी उठा रहे हैं। वन विहार में एंट्री के लिए कतार में लोग
वन विहार नेशनल पार्क में एंट्री करने के लिए दोनों ही गेट पर लोगों की भीड़ है। टिकट लेने के लिए वे लाइन लगाकर खड़े हैं। पार्क शाम तक खुला रहेगा। इसलिए दोपहर 12 बजे से भीड़ बढ़ गई है। शाम को भीड़ बढ़ेगी
इन स्पॉटों पर शाम को भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसके चलते पुलिस ने भी बैरिकेडिंग समेत अन्य व्यवस्थाएं की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *