छतरपुर के छतरपुर के बंदरगढ़ में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग किसान आग में झुलस गया। वह घर पर खाना खाकर लेटा था, तभी शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। घटना में किसान बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान बुजुर्ग को बचाने में उसका बेटा भी मामूली झुलस गया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज जारी है। जानकारी परिवार के लोगों को लगी उन्होंने कमरे में घुसकर व्यक्ति को बाहर निकाल जिसे बचाने गए गया युवक भी झुलस गया। देर रात बृद्ध को इलाज के लिए प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां इलाज जारी है। शॉर्ट सर्किट से लगी आग जानकारी के मुताबिक राम प्रसाद (65) खेत में पानी देकर घर आया था। इसके बाद करीब 11 बजे वह खाना खाकर कमरे में लेट गया। तभी शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। इस दौरान धुंए से भरे कमरे में बुजुर्ग को बाहर निकलने के लिए दरवाजा दिखाई नहीं दिया और वह बुरी तरह झुलस गया। बुजुर्ग के बेटे राजेश ने बताया कि कुछ देर बाद परिजनों को धुंआ फैलने से आग लगने का पता चला। इसके बाद परिजनों ने कमरे में घुसकर बुजुर्ग को बाहर निकाला और प्राइवेट वाहन से राजनगर अस्पताल ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। 50 फीसदी झुलसा बुजुर्ग जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हादसे में बुजुर्ग कमर से ऊपर 50 फीसदी आग में झुलस गया। इस दौरान बुजुर्ग को बचाने गया उसका बेटा राजेश भी झुलस गया। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना की जांच करेगी पुलिस मामले में राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मुझे इस घटना की कोई जानकारी नहीं है, घटना की जांच की जाएगी।


