मध्यप्रदेश दृष्टिहीन कल्याण संघ इंदौर में व्याख्यान:किसी भी व्यक्ति के जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता का विकल्प है बीमा

सनबीम सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा मध्यप्रदेश दृष्टिहीन कल्याण संघ में जीवन बीमा आधारित सामाजिक जागरूकता व्याख्यान हरीश गुप्ता द्वारा दिया गया। व्याख्यान में छात्रों को जीवन बीमा के महत्व के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता के विकल्प की जानकारी भी दी गई। सभी छात्रों ने इस विषय में रुचि दिखाई। उन्होंने कई प्रश्न भी पूछे। इस अवसर पर डॉ. नीतू चौहान ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही कहा कि स्वयं में जो विशिष्टता या कौशल है उसे और आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहना चाहिए। सोसायटी द्वारा नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एक छात्र द्वारा गीत भी प्रस्तुत किया गया। संघ के सचिव आधार सिंह चौहान ने बताया कि संगठन के छात्र यहां से प्रशिक्षण के बाद सरकारी नौकरी में बड़े-बड़े पद पर नियुक्त हैं। उन्होंने उपस्थित छात्रों से कहा कि आज के व्याख्यान से प्राप्त जानकारी का लाभ लेने के लिए स्वयं को आगे लाएं। इस कार्यक्रम में प्रकाश गुप्ता, संपत गौर, प्रतीक चौहान, संदीप पाराशर, मुकेश पटेल, कार्यकारिणी सदस्य मनोज गुप्ता एवं एस.के. परदेसी (CEO) भी उपस्थित थे। आधार सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *