पाली थाना के घुनघुटी चौकी क्षेत्र में आपसी विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 29 दिसंबर रात की है। घटना के बाद युवक लवकुश को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, घुनघुटी चौकी के अमालिया गांव के मदन लाल यादव ने 29 दिसंबर की रात करीब 7.30 बजे युवक लवकुश को चाकू मारने की सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को शहडोल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान घायल लवकुश की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने कल (31 दिसंबर) को आरोपी अमित यादव, अजय यादव और लवकेश यादव को पकड़ लिया है। थाना प्रभारी पाली मदन लाल मरावी ने बताया कि आपसी विवाद में युवक की हत्या कर दी गई थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है। इन आरोपियों की गिरफ्तार हुई 1- सुमित यादव पिता राजू यादव निवासी भिम्माडोंगरी 2- भाई लाल उर्फ अमित यादव पिता गीता यादव निवासी भिम्माडोगरी 3-अजय यादव पिता खीजन यादव निवासी भिम्माडोगरी


