भोपाल में मूर्ति विसर्जन देखकर लौट रहे युवक से लूट:चाकू से वार कर दो तोला वजनी सोने की चेन-लॉकेट सहित मोबाइल ले गए बदमाश

भोपाल के लोहाबाजार कोतवाली में शनिवार की सुबह एक युवक को चाकू मारकर दो नकाबपोश बदमाशों ने दो तोला वजनी सोने की चेन और लॉकेट सहित मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के समय फरियादी विसर्जन घाट से झांकियां देखकर लौट रहा था। कोतवाली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, स्वधेश चौहान (38) पुत्र शांतारामा चौहान बरखेड़ी कला रातीबढ़ में रहता है। वे एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। छोटे तालाब में विर्सजन देखने के आया था। यहां से वे कोतवाली इलाके में पहुंचा, लोहा बाजार में एक सुनसान इलाके में टॉयलेट​​​​​​ के लिए रुका, तभी दो युवक, जो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे, आए और चाकू से वार कर दिए। जिससे वे घबरा गया, तब आरोपियों ने गले में पहनी फरियादी की सोने की चेन, उसमें लगा सोने का लॉकेट और मोबाइल फोन को झपट लिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी घटना की सूचना युवक को लहूलुहान देखने के बाद राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *