धरमपुरी जा रही स्कूल बस में लगी आग:डीजल लीक होने से हुआ हादसा, बस में सवार बच्चों को समय रहते निकाला

सांवेर थाना क्षेत्र के पंच डेरिया गांव से धरमपुरी जा रही स्कूल बस में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगते है ड्राइवर ने समझदारी दिखाते हुए बस को कॉलोनी के एक खाली मैदान में जा कर रोका और बच्चों को बस से बाहर निकाला। जिसके बाद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बस जलकर राख हो गई। बस सर्व विकास पब्लिक स्कूल धरमपुरी की थी। जो पंच डेरिया गांव से धरमपुरी की ओर जा रही थी। तभी बस में डीजल लीक होने के कारण अचानक उसमें आग लग गई। बच्चों को बाहर निकाला, आग बुझाई स्कूल बस में आग लगते ही ड्राइवर और आसपास की लोगों ने बस में सवार करीब दस से ज्यादा बच्चों को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पास में ही निर्माणाधिन कॉलोनी के वहां मौजूद लोगों ने ट्यूबवेल के पाइप से आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची पर उसके पहले ही आग बुझा दी गई थी। हालांकि तब तक बस जलकर राख हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़ इधर, बस में आग लगने की घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोग घटना का वीडियो बनाने लगे। मामले में एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि घटना रिंगनोदिया चौराहा की है। घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। बस का डीजल लीकेज होने के कारण आग लगने की बात सामने आई है। इस मामले में जांच की जा रही है। घटना में बस पूरी तरह जल गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *