भोपाल में मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों का एक्सीडेंट:राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा; मोबाइल लूटकर मुंबई के रास्ते दुबई भेजते थे

भोपाल के हबीबगंज थाना इलाके में आरकेएमपी के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने शनिवार को एक वेटरनरी डॉक्टर से मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद तेज रफ्तार से भाग रहे लुटेरों की बाइक आगे जाकर एक गाड़ी से टकराकर गिर गई। इससे दोनों लुटेरे घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों लुटेरे ईरानी डेरा में रहते हैं। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि वह महंगे मोबाइल लूटकर मुंबई भेजते हैं, जहां से उन्हें दुबई भेजा जाता है। पुलिस उनके नेटवर्क की जांच कर रही है। शनिवार को डॉ. मोहित सिंह बघेल मूलतः निवासी भिंड का आरोपियों ने मोबाइल फोन झपट लिया था। फरियादी शासकीय पशु चिकित्सालय अनूपपुर में डॉक्टर हैं। घटना के दिन रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने साथी विशाल के साथ आरकेएमपी से पैदल बंसल-वन की तरफ जा रहे थे। भागने की कोशिश में गिरे थे बदमाश बाइक सवार दो बदमाशों ने मोहित के हाथ से मोबाइल झपट लिया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का पीछा किया गया तो उनकी तेज रफ्तार स्पोर्टस बाइक डीबी मॉल के सामने एक गाड़ी से टकरा गई। राहगीरों ने उन्हें पुलिस के हवाले किया। इस हादसे में दोनों लुटेरों को चोटें आईं हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी कर ली। जानिए कौन हैं गिरफ्तार आरोपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *