भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:5 साल पहले शादी कर नेपाल से भोपाल रहने आया था

अरेरा कॉलेनी के एक सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। गुरुवार तड़के पत्नी की सूचना पर घर पहुंचे रिश्तेदारों ने शव को फंदे पर देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक अरेरा ई-2 स्थित एक बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले दामोदर भंडारी(30) मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे। वह बीते पांच साल से भोपाल में रहकर ड्राइवरी कर रहे थे। कार मालिक ने ही अपने बंगले में उन्हें रहने के लिए सर्वेंट क्वार्टर दिया था। गुरुवार तड़के परिजनों ने उनके शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पातल की मर्चुरी में रवाना किया। गुरुवार दोपहर बॉडी को पीएम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक की पांच साल पहले शादी हुई थी और चार साल के बेटे का पिता था। पत्नी ने भी पुलिस को किसी भी तरह का विवाद होने की बात से इनकार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *