भोपाल में सोशल मीडिया फ्रेंड ने छात्रा से रेप किया:नाबालिग छात्रा को घुमाने के बहाने साथ ले गया था आरोपी

भोपाल के पिपलानी इलाके में नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। वारदात को इंस्टाग्राम फ्रेंड ने अंजाम दिया है। आरोपी ने मुलाकात और फिर घुमाने के बहाने पीड़िता को बुलाया था। मामले में पुलिस ने रेप और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। थाना प्रभारी चंद्रिका यादव के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी एक निजी स्कूल की छात्रा है। छात्रा की दोस्ती इंस्टाग्राम पर विक्की प्रसाद नाम के युवक से हुई थी। पहले दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होती रही, और फिर मोबाइल पर बात होने लगी। शनिवार को आरोपी युवक ने उसे घुमाने के बहाने मिलने के लिए बुलाया और उसे अपने कमरे पर ले गया। जहां उसने पीड़िता के साथ रेप किया और बाद में उसे छोड़कर भाग गया। तबीयत बिगड़ने पर अपने घर पहुंची पीड़िता ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। साथ ही थाने पहुंचकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शादीशुदा युवक ने नाबालिग से रेप किया इधर, खजूरी सड़क पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। करीब छह महीने से उसकी बड़ी मम्मी का रिश्तेदार विवेक गिरी का छात्रा के घर पर आना जाना था। आरोपी समय-समय पर पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करता था। करीब एक सप्ताह पहले उसने छात्रा को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *