भोपाल में 11जनवरी को 19वां सुंदरकांड पाठ:जनवरी में जन्मे और वैवाहिक वर्षगांठ वाले श्रद्धालु होंगे सम्मानित

राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित परशुराम मंदिर हाल में 11 जनवरी(शनिवार) को 19वें “एक शाम छींद वाले दादा जी के नाम” श्रृंखला के तहत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात्रि 7 बजे तक चलेगा। हर महीने के द्वितीय शनिवार को होने वाले इस आयोजन में सुंदरकांड पारिवारिक मंडल द्वारा भक्तों को सम्मानित किया जाएगा। जनवरी माह में जिन श्रद्धालुओं के जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ की तिथियां आती हैं, उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा। अब तक कुल 18 सुंदरकांड पाठों में 602 से अधिक महानुभावों को सम्मानित किया जा चुका है। इस बार भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *