मंदसौर में 6.5 डिग्री पहुंचा पारा:दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम; कोल्ड-डे का अलर्ट जारी

मंदसौर में पिछले दो दिनों के तापमान में लगातार गिरावट आई है। हालांकि आज सुबह से मौसम साफ बना हुआ है, वहीं ठंडी हवाएं चल रही है। अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि जिले में बारिश के आसार नहीं है। गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। बर्फीली हवाएं चलने से दिन और रात ज्यादा सर्द हो गए है। दो दिनों में रात के तापमान में ज्यादा गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघल रही है। जिससे हवा की रफ्तार भी तेज हो गई है। बुधवार को जेट स्ट्रीम हवाओं की रफ्तार 268 किमी प्रतिघंटा रही। जनवरी में 20 से 22 दिन शीतलहर मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 10 जनवरी के बाद फिर मौसम बदलेगा। 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। जनवरी के पहले सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड पड़ी थी। अब दूसरा दौर शुरू हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *