कवर्धा|भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना ने पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ना खरीदी की अंतिम तिथि 26 फरवरी को रात 12 बजे तक पूरी करनी होगी। कारखाने के गन्ना विभाग ने किसानों को गन्ना आपूर्ति पर्ची जारी कर दी है। जिन किसानों को अब तक पर्ची नहीं मिली, वे तुरंत गन्ना विभाग या अपने क्षेत्र सहायक से संपर्क कर सकते हैं। कारखाने के एमडी ने बताया कि जिन किसानों ने अपना गन्ना जूस, बीज या गुड़ निर्माण के लिए सुरक्षित रखा है और उसे कारखाने में नहीं बेचना चाहते, वे इसकी लिखित सूचना गन्ना विभाग को दें। एमडी ने सभी किसानों से 26 फरवरी की रात 12 बजे तक गन्ना कारखाने में पहुंचाने की बात कही है।


