भ्रष्टाचार पर आधारित नाटक ‘द ट्रैप’ का मंचन:सुप्रीम कोर्ट के वकील सहित विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने दिखाया भ्रष्टाचार का आईना

दिल्ली के अक्षरा थिएटर में भ्रष्टाचार की वास्तविकता को दर्शाता नाटक ‘द ट्रैप’ का मंचन किया गया। गुरुवार को प्रस्तुत इस नाटक को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आदित्य जैन और रंगमंच कलाकार निरोत्तम सिंह ने एक वास्तविक मुकदमे से प्रेरणा लेकर लिखा है। नाटक का निर्देशन महेंद्र कुमार और आदित्य जैन ने संयुक्त रूप से किया। नाटक का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलुओं और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यप्रणाली को जनता के सामने प्रस्तुत करना था। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य भूमिकाओं में आदित्य जैन, एरोनॉटिकल इंजीनियर महेंद्र कुमार, चित्रकार देवयानी सहाय, वकील महिमा किरोड़ी, अभिनेता निरोत्तम सिंह, पत्रकार चारू भाटिया, पूर्व बैंक अधिकारी राजकुमार और दिल्ली हाई कोर्ट की वकील ज्योत्सना सिन्हा शामिल थे। एकांत थिएटर समूह द्वारा प्रस्तुत यह नाटक पहले भी 29 नवंबर 2024 को दिल्ली में मंचित किया जा चुका है। दोनों ही बार नाटक को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला और शो हाउसफुल रहे, जो इस विषय पर जनता की गहरी रुचि को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *