बालोद ग्राम पंचायत मंगलतराई में विकसित भारत जी रामजी के संबंध में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी एमएल. सिवाना सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मंडले उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को जी राम जी विकसित भारत योजना की जानकारी देते हुए इसके उद्देश्यों, लाभ एवं ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका के बारे में बताया। ग्राम सभा में सरपंच चंद्रिका सोरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


