मंडला के डॉ. आंबेडकर वार्ड में मिला दूषित पानी:शिकायत के बाद नगर पालिका ने शुरू किया सुधार कार्य

मंडला के डॉ. अंबेडकर वार्ड में नल जल योजना के तहत दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायतें सामने आई हैं। वार्डवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से नलों में गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है। इस संबंध में उन्होंने कई बार नगर पालिका से शिकायत की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वार्डवासियों के अनुसार, यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। शुरुआत में 10 से 15 मिनट तक गंदा पानी आता है, जिसके बाद धीरे-धीरे साफ पानी आने लगता है। पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण लोग साफ पानी का इंतजार कर उसका उपयोग करने को मजबूर हैं। पानी से आ रही दुर्गंध को लेकर लोगों को आशंका है कि यह किसी नाली या सीवर का पानी हो सकता है। इंदौर में हुई एक घटना के बाद वार्डवासी चिंतित हैं। उन्होंने नगर पालिका से मामले का तुरंत संज्ञान लेने और सुधार कार्य कराने की मांग की है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार करेंगे नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने जल्द ही व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है। कछवाहा ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे पानी को उबालकर ही पिएं। टीम को मौके पर भेजा नगर पालिका सीएमओ गजानन नाफड़े ने जानकारी दी कि पूर्व में भी शिकायत मिलने पर इस स्थान पर सुधार कार्य किया गया था। उन्होंने बताया कि उसी क्षेत्र से दोबारा शिकायतें मिली हैं, जिसके बाद सुधार कार्य के लिए टीम को भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *