मंडला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, छह शिक्षक घायल:सीसीटीवी वीडियो आया सामने, तेज रफ्तार से हुआ हादसा

मंडला जिले में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें छह शिक्षक घायल हो गए। इनमें से चार शिक्षकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना सागर के पास ग्राम बम्होरी में हुई। जानकारी के अनुसार, बकौरी स्थित शासकीय स्कूल के शिक्षक शाम को छुट्टी के बाद ऑटो क्रमांक एमपी 51 आर 4245 से अपने घर लौट रहे थे। ग्राम बम्होरी के पास तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि खाली सड़क पर तेज गति से जा रहा ऑटो अचानक पलट जाता है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायल शिक्षकों को ऑटो से बाहर निकालकर निजी वाहनों से जिला अस्पताल मंडला पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे में चार शिक्षकों को गंभीर चोटें आई हैं। एक महिला शिक्षक के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि दो अन्य महिला शिक्षकों को उंगलियों और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। एक अन्य महिला और एक पुरुष शिक्षक के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल मंडला में उपचार जारी है और आवश्यक जांचें की जा रही हैं। घायलों में दीपशिखा तिवारी (38), बाल किशन परते (42), संध्या कछवाहा (40), अंजू पटेल (45), शिव कुमारी यादव (38) और अंजना धुर्वे (30) शामिल हैं। ये सभी मंडला जिले के विभिन्न स्थानों जैसे देवदरा, ग्राम बरबसपुर, सरदार पटेल वार्ड, चटुआमार और मंडला के निवासी हैं। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *