सीहोर जिले में फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां सीहोर नगर में कोहरा नहीं छाया, वहीं ग्रामीण क्षेत्र घने कोहरा छाया रहा। जिले का न्यूनतम तापमान आज 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते 24 घंटों में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्शाता है। कल यह 11 डिग्री सेल्सियस था। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में आज कोहरा नहीं छाया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट तथा घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है। फरवरी माह के पहले सप्ताह में एक बार फिर ठंडी हवाओं का असर देखा जा रहा है। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर था। सुबह सीहोर जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। ठंडी हवा चलने से बढ़ी ठिठुरन
गौरतलब है कि दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ था, जबकि जनवरी में इसमें उतार-चढ़ाव देखा गया। फरवरी की शुरुआत के साथ ही सीहोर जिला एक बार फिर ठंडी हवाओं की चपेट में आ गया है। शासकीय कृषि कॉलेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर ने बताया कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, और घना कोहरा छाने का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि हवा की दिशा में बदलाव के कारण मौसम में बार-बार परिवर्तन हो रहा है, और आसमान में हल्के बादल भी छाए रहेंगे। बीते पांच दिन ऐसा रहा तापमान
पिछले कुछ दिनों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा: 30 जनवरी को 8 डिग्री सेल्सियस, 31 जनवरी को 10 डिग्री सेल्सियस, 1 फरवरी को 15 डिग्री सेल्सियस, 2 फरवरी को 14 डिग्री सेल्सियस, 3 फरवरी को 11 डिग्री सेल्सियस, 4 फरवरी को 11 डिग्री सेल्सियस, 5 फरवरी को 12 डिग्री सेल्सियस और 6 फरवरी को 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


