मंडला में ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से टकराई बाइक:एक की मौत, एक घायल, एनएच 30 पर ग्राम बबेहा में हुआ हादसा

मंडला कोतवाली थाना अंतर्गत एनएच 30 पर ग्राम बबेहा में बाइक और ट्रक में भिड़ंत हो गई। शनिवार दोपहर हुई इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि ग्राम कोंडरा माल निवासी युवक बाइक से मंडला की ओर आ रहे थे। ग्राम बबेहा में एक वाहन को ओवर टेक करने के दौरान उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार केहर सिंह कुडापे की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही बाइक और ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *