मंडला में शनिवार सीजन की सबसे सर्द रात:कान्हा रेंज में पारा 5.8 डिग्री; विशेषज्ञ बोले- जेट स्ट्रीम एक्टिव, ठंड बढ़ने की संभावना

मंडला जिले में कड़ाके की ठंड जारी है। रविवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही, जब न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 6 डिग्री दर्ज किया गया। कान्हा नेशनल पार्क के कान्हा रेंज में पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो जिले में सबसे कम रहा। सुबह के समय पूरे जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में कोहरे की सघनता अधिक थी, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हुई। हालांकि, सुबह करीब 8 बजे धूप निकलने के बाद कोहरा छंटने लगा। फेन अभ्यारण्य के बम्हनी मट्टा पारा 6.4 डिग्री कान्हा नेशनल पार्क के अन्य हिस्सों में भी रविवार सुबह न्यूनतम तापमान कम रहा। भिलवानी में 7.2 डिग्री, किसली में 8.3 डिग्री, सूपखार में 6.0 डिग्री, मुक्की में 8.3 डिग्री और फेन अभ्यारण्य के बम्हनी मट्टा में 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद, बड़ी संख्या में पर्यटक सफारी का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह से ही जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। शनिवार को मंडला शहर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन भर चली हवाओं के कारण दिन में भी ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 232 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं सक्रिय हैं। 30 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। मध्यप्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है और आगामी दिनों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। जिले में बीते 8 दिनों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *