मंदसौर में कन्टेनर ने मिनी ट्रक को मारी टक्कर:एक चालक घायल, सड़क पर घंटों लगा रहा जाम, जेसीबी की मदद से ट्रैफिक हटाया

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में शनिवार देर रात महू-नीमच हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे एक लॉन्ग व्हील कंटेनर ने आयशर मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार आयशर मिनी ट्रक में लहसुन भरा हुआ था। ट्रक चालक अनवर रंगरेज इसे नीमच से पिपलिया मंडी ले जा रहे थे। जैसे ही ट्रक मल्हारगढ़ के पास पहुंचा, मंदसौर की ओर से रॉन्ग साइड से आ रहे कंटेनर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में आयशर ट्रक चालक अनवर रंगरेज घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, कंटेनर चालक विपिन को कोई चोट नहीं आई है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर मल्हारगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और टोल स्टाफ व क्रेन की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात दोबारा शुरू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखें हादसे के बाद की तस्वीर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *