मंडल संयोजक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल केंद्रीयकृत परीक्षा के तहत वर्तमान में 5वीं व 8 वीं की परीक्षा चल रही है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार जिलास्तरीय उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। टीम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। मंडल संयोजन बैजनाथ नरेटी के नेतृत्व में संकुल समन्वयक किशोर विश्वकर्मा, रामचन्द्र दुग्गे, प्रमिता शाह, विनिता वट्टी द्वारा 17 मार्च से 5 वीं व 8वीं के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। ब्लाक के अंतिम छोर व मोहला-मानपुर जिला के सीमावर्ती परीक्षा केंद्र प्राथमिक शाला लोहत्तर, कन्या आश्रम लोहत्तर, प्राथमिक शाला जाडेकुर्से, बालक आश्रम जाडेकुर्से जैसे अंदरूनी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *