मंडावरी पुलिस ने शातिर बाइक चोर पकड़ा:उप जिला अस्पताल के बाहर से चुराई थी बाइक, पहले भी दर्ज हैं मामले

लालसोट के मंडावरी पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। थाना अधिकारी घासीराम मीणा के अनुसार, 22 जनवरी को स्थानीय निवासी सियाराम धोबी की बाइक मंडावरी उप जिला अस्पताल के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित सुबह 9 बजे अस्पताल गया था और जब शाम 3 बजे लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया। साइबर सेल और मुखबिर की सूचना के आधार पर टोंक जिले के झिलाई गांव निवासी राजेश उर्फ राजू गुर्जर (26) को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ जयपुर और टोंक जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही 11 अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *