बस और बोलेरो की टक्कर, 5 घायल:बारात से भरी बस पलटी, लालसोट अस्पताल में कराया भर्ती

लालसोट क्षेत्र के बिनोरी बालाजी के पास बारात से भरी बस और बोलेरो में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बारात से भरी बस से बेकाबू होकर पलट गई। पलटने के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर लालसोट डीएसपी दिलीप मीणा, सीआई श्रीकिशन मीणा, मंडावरी एसएचओ घासीराम मीना मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत डीएसपी मौके पर पहुंचे लेकिन लालसोट क्षेत्र से करीब 3 किलोमीटर आगे बामनवास इलाके में घटना हुई थी। उसके बावजूद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में एडमिट करवाया। वहीं यातायात को सुचारू करवाया। डीएसपी दिलीप मीणा ने बताया-बिनोरी के पास सिंगथोली में बारात से भरी बस सूरतपुरा से बामनवास की ओर से जा रही थी। इस दौरान सिंगथोली के पास किसी शादी समारोह जा रही एक दूल्हे की बोलेरो साइड से अचानक रोड पर आई तो बस से टकरा गई। बस की बोलेरो से टक्कर लगने के बाद बस बेकाबू हो गई और सड़क के पास मिट्टी के टीले पर पलट गई। बस में करीब 40-50 लोग थे। जिसमें से 5 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से लालसोट जिला अस्पताल में उपचार के लिए एडमिट करवाया गया। वही यातायात को सुचारू करवाया गया। घटना स्थल सवाई माधोपुर जिले के बामनवास क्षेत्र का है। ऐसे में संबंधित थाने को सूचना दे दी जो कि मौके पर सम्बन्धित थाना पहुंच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *