मंडा पूजा: भोक्ताओं ने बरसाए आस्था के फूल

रातू | ग्रामीण क्षेत्रो में शिव आस्था का पारंपरिक त्योहार मंडा पूजा टेंडरग्राम में शुक्रवार को संपन्न हो गया। मंडा पूजा को लेकर मेला का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शिव आस्था का पर्व मंडा को लेकर पिछले 24 घंटों से उपवास में रहकर भोक्ताओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद झूलन में झूलते हुए आस्था के फुल बरसाए, जिसे पाने के लिए श्रद्धालु बेताब दिखे। श्रद्धालुओं ने आंचल फैलाकर फूल प्राप्त किए। इससे पूर्व गुरुवार को भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर फूलखुंदी की। फूलखुंदी कार्यक्रम में कई भोक्ताओं ने नंगे पैर अंगारों पर चलकर फूलखुंदी की। कार्यक्रम में धीरज ठाकुर, रामधन मुंडा, जतरू मुंडा, सूरज मुंडा, आनंद गोप, निरंजन उरांव, बलेश्वर मुंडा, शंकर उरांव, पुजारी गोसाई सहित कई अन्य की मुख्य भूमिका रही। दूसरी ओर टेंडर बगीचा में 12 पड़हा द्वारा जतरा का आयोजन किया गया। जिसमें रातू तथा आसपास के कई खोड़हा टीम शामिल हुए। सभी को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *