नामकुम| टाटीसिल्वे-खेलगांव मार्ग स्थित लालगंज में चल रहे श्री श्री 108 श्री नवचंडी पंचदिवसीय महायज्ञ में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा, महास्नान कर्मकुटी एवं षोडषोपचार से मां का विशेष पूजन वैदिक मंत्रों के साथ किया गया। पूजन कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। मां का दर्शन करने के लिए सैकड़ों भक्त जुटे हुए थे। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में चिंतामणी साहु, मनोज साहू, दीपक साहु, दीपक पोद्दार, आलोक चन्द्र, आकाश साहु, मंटू पोद्दार सहित स्थानीय लोग शामिल हैं।


