रांची | साउथ रेलवे कॉलोनी कृष्णापुरी चुटिया स्थित श्री श्री मां काली मंदिर और शिव मंदिर में शुक्रवार को श्री शनि देव महाराज की वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति प्रतिस्थापित कर दी गई। इस उपलक्ष्य में शनिवार को मंदिर परिसर में 4बजे से भव्य भंडारा होगा। सुबह मंदिर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में यज्ञ हवन पूर्णाहुति और महाआरती हुई। यज्ञ आचार्य संतोष पांडे और आचार्य हरिमोहन पांडे, उप आचार्य राजीव पांडे, राजू पांडे और अंकित पांडे के सानिध्य में यजमान रवि भट्ट और संतोष सिंह ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। मंदिर प्रबंध सह आयोजन के संरक्षक रोशन सिंह, अध्यक्ष रामकुमार सिंह, सचिव उज्जवल मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनीश की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान हुए। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं ने शनिदेव महाराज के दर्शन किए। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि शनिवार को होने वाले भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए अधिक संख्या में पहुंचे।


