रजनीचंद्र पहान चुने गए कोकदोरो के ग्राम प्रधान

कांके|कोकदोरो में शुक्रवार को ग्राम प्रधान का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। रजनीचंद्र पहान ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए। उन्हें 394 मत मिला जबकि उनके प्रतिद्वंदी महेश्वर पहान को 85 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन प्रक्रिया गुप्त मतदान से हुआ। इसके लिए पंचायत भवन को मतदान केंद्र बनाया गया था। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान चला। जिसमें 500 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कोकदोरो के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को मुखिया उज्ज्वल पहान, पूर्व मुखिया खेमचंद्र पहान, कोकदोरो अंजुमन के सदर मजीद अंसारी ने बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *