मंडी में कार सतलुज नदी में गिरी:दो युवकों की मौत, बटवाड़ा जाते समय हुआ हादसा; पुलिस ने शव बरामद किए

मंडी जिले के सुंदरनगर में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सलापड़-तत्तापानी सड़क पर मुणाली खड्ड के पास एक कार अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। मृतकों की पहचान नवीन कुमार और कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक कार में सवार होकर बटवाड़ा जा रहे थे। मुणाली खड्ड के पास पहुंचने पर कार ढांक से नीचे सतलुज नदी में गिर गई। युवकों के रात भर घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने सतलुज नदी में पानी के बीच कार को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। NDRF ने शवों को बाहर निकाला पुलिस को सूचना मिलने पर सोमवार को सतलुज नदी में सर्च अभियान चलाया गया। ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम ने मिलकर नदी से कार सवार दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस को सतलुज नदी में कार गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों शवों को बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *