उदयपुर के सरकारी फतह स्कूल की मेजबानी में नेशनल लेवल स्कूली हॉकी प्रतियोगिता (19वर्षीय) का आज आगाज हुआ। उदघाटन समारोह के बाद प्रतियोगिता में टीमों के पूल को लेकर विवाद हो गया। महाराष्ट्र की टीम ने पूल में अपने स्थान को लेकर अपत्ति जताई। इसको लेकर उन्होंने खेलने से मना कर दिया। इसके बाद आयोजन कर्ताओं ने स्कूल फेडरेशन और शिक्षा निदेशालय को पूरा मामला बताया। जिसके बाद में नियमानुसार 28 टीमों के 8 पूल निर्धारित किए गए। इस कारण से खेलगांव मैदान पर मैच देरी से करीब 5:15 बजे शुरू हो सका। जनजाति मंत्री बोले-खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास
इधर, मैच से पहले Mb कॉलेज ग्राउंड पर उदघाटन समारोह हुआ। इसमें अतिथि जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत और शहर विधायक ताराचंद जैन थे। जनजाति मंत्री ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्कूलों में पढ़ाई के साथ खेलों के प्रति जागरूकता बढ़नी चाहिए ताकि बच्चे का सर्वांगीण विकास हो। सांसद रावत और विधायक जैन ने भी खेलों को बढ़ावा देने की बात कहते हुए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।


