मंडी में जंगल में मिला 10वीं की छात्रा का शव:6 दिन से लापता थी लड़की; जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोचा

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के निहरी क्षेत्र में छह दिन से लापता दसवीं कक्षा की छात्रा का शव जंगल से क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, डाहलू (मरहड़ा) गांव निवासी भुवन देव की नाबालिग बेटी 29 दिसंबर को रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 1 जनवरी को बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ड्रोन टीम ने की सघन तलाशी, जंगल में मिला शव मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी पुलिस और निहरी पुलिस की ड्रोन टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान निहरी के बड़ेहन जंगल में सड़क से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक ढांक के पास छात्रा का शव मिला। शव के कई हिस्सों पर जंगली जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान पाए गए हैं। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य मृतका की पहचान उसके पिता भुवन देव ने की। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा और डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंडी पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल मृतका के पिता ने किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस जांच जारी एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता नाबालिग का शव जंगल में मिला है। फोरेंसिक जांच के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *