मंडी में टेक्निकल समस्या के कारण टेंडर की बोली रद्द, फिर से होगी प्रक्रिया

भास्कर न्यूज | लुधियाना नई सब्जी मंडी में हाल ही में पार्किंग और यूजर चार्जिस के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें तीन फर्मों ने भाग लिया। लेकिन, टेक्निकल समस्या के कारण यह बोली रद्द कर दी गई। डीडीएमओ सुभाष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टेक्निकल कारणों से यह प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी, लेकिन जल्द ही पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होते ही फर्में दोबारा टेंडर के लिए आवेदन कर सकेंगी। इस बीच, मंडी प्रशासन नई प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है, ताकि आगामी टेंडर प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके। अगली टेंडर प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए संबंधित फर्मों को पंजाब मंडी बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *