मंडी में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, चरस बरामद:चंडीगढ़ के रहने वाले, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

मंडी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुंदरनगर में बड़ी कार्रवाई की है। जहां पुलिस ने यातायात जांच के दौरान 690 ग्राम चरस बरामद कर चंडीगढ़ निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने इस मामले की पुष्टि की। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई हरा बाग में यातायात जांच के दौरान की गई। पुलिस ने एक सिल्वर रंग की कार को रोका और उसकी तलाशी ली।तलाशी के दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 690 ग्राम चरस। चंडीगढ़ के रहने वाले आरोपी आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय निखिल वर्मा, निवासी सेक्टर-22, चंडीगढ़ और 34 वर्षीय तरनदीप सिंह ओबेरोई, निवासी सेक्टर-22ए, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 25 और 29 के तहत मामला (अभियोग संख्या 20/2026) दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *