पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया और सांसद राहुल कस्वां के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को चूरू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहर के वार्ड 10 स्थित पीएचसी नंबर आठ पर आयोजित इस शिविर में कुल 418 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कॉम काज़ियान सदर संजय भाटी की ओर से आयोजित इस रक्तदान शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर सुबह नौ बजे शुरू हुआ और शाम करीब पांच बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर अपने नेताओं का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया और पूर्व विधायक कमला कस्वां का साफा, शॉल और 51 किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंडेलिया के पहुंचने पर आतिशबाजी और बैंड बाजे के साथ फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ज़ाकिर झारियावाला, पार्षद शाहरुख खान, इरफ़ान भाटी, सोयल भाटी, अमीर, अजहरुद्दीन खोखर, शोयब खोखर, साहिल भाटी, खलीक आगवान, मो. कुरैशी, सोयल थीम, कैफ खोखर, अल्ताफ, बिलाल, शाहरुख, गुल्लू, जाफ़रुन भाटी, जुबैर भाटी, नोमान सैय्यद, सनी भाटी, मंसूर अहमद सहित अनेक युवाओं ने अपनी टीम के साथ रक्तदान किया। शिविर में डीबी अस्पताल की ब्लड बैंक टीम, ब्लड सेंटर बीकाना बीकानेर, स्वास्तिक ब्लड बैंक चूरू और संजीवनी ब्लड बैंक चूरू की टीमों ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। कार्यक्रम आयोजक संजय भाटी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


