शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग टीचर घर में अचेत मिला था। जिसे हॉस्पिटल में ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित किया। आज सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने तनाव व किसी भी प्रकार के विवाद होने से इनकार किया है। संदिग्ध मामला होने के कारण आज FSL की टीम ने जांच के लिए मौके पर गई। मौके से सेंपल लिए है। मृतक विवेक शर्मा (25) तलवंडी सेक्टर 1 में रहता था। विवेक के पिता हरीश शर्मा मंत्री मदन दिलावर के गनमैन है। जवाहर थाना सीआई बुद्धाराम ने बताया कि विवेक शहर के एक कोचिंग में पढ़ाता था। करीब 4 महीने पहले ही तलवंडी सेक्टर 1 में किराए से रहने लगा था। गुरुवार शाम 4 बजे करीब मकान मालिक ने उसे देखा था। रात को पिता ने विवेक के फोन लगाया। विवेक ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद पिता ने किसी परिचित को मौके पर भेजा। परिचित रात 10 बजे करीब मकान पर पहुंचा। विवेक के रूम का गेट लगा हुआ था। आवाज देने पर भी नहीं खोला। अंदर झांक कर देखा तो विवेक अचेत पड़ा हुआ था। उसके मुंह से उलटियां हुई पड़ी थी।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। विवेक को अचेत हालात में एम्बुलेंस की मदद से न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीआई ने बताया कि विवेक का परिवार भरतपुर रहता है। सूचना परिजन (चाचा व पिता) कोटा आए। परिजनों ने किसी भी प्रकार का तनाव व विवाद होने की बात से इनकार किया है। संभवतया विषाक्त के सेवन से उसकी मौत हुई है। विषाक्त गलती से खाने में आया या जानबूझकर खाया इन सारी स्थिति का पता जांच के बाद हो लगेगा।


