मंत्री बोले-राजस्थान का शिक्षा विभाग देशभर में तीसरे नंबर पर:स्कूल के बच्चों ने गुब्बारों के साथ किया डांस; जानिए कौनसे 66 लोगों का हुआ सम्मान

कोटा में गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। यहां शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने ध्वजारोहण किया। मार्चपास्ट की सलामी ली। इससे पहले मुख्य अतिथि ने शहीद स्मारक पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 66 लोगों का सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- पहले प्रदेश का शिक्षा विभाग देशभर में 11वीं स्थान पर था। लेकिन 2 साल में 11वें से अब तीसरे स्थान पर आ गया है। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि विकासशील, वैज्ञानिक और नैतिक मूल्यों से युक्त दृष्टिकोण, नवाचार, कौशल तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। भारत तेजी से विकास कर रहा उन्होंने कहा कि आज का भारत तेज़ी से विकसित भारत की ओर अग्रसर है। चंद्रयान जैसे मिशन, रक्षा क्षेत्र में बढ़ती साख और 6G व डिजिटल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम इसका उदाहरण हैं। लेकिन यह प्रगति तभी सार्थक होगी जब हम सभी संविधान के आदर्शों पर चलेंगे। राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए इनका हुआ सम्मान स्वच्छता व सफाई के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए इनका हुआ सम्मान सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए इनका हुआ सम्मान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *