CSEB बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम सभी दफ्तर में करेगा शुरू:कंपनी के चेयरमेन बोले-ई-ऑफिस का कॉन्सेप्ट सफल, विशेष पिछड़ी जनजाति को मिला सोलर रूफटॉप

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ मुख्यालय डंगनिया परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर पावर कंपनी के चेयरमेन डॉ. रोहित यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में पावर कंपनियों के प्रबंध निदेशक और अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. रोहित यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पावर कंपनियों के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए तय किए गए अधिकांश लक्ष्य पूरे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस व्यवस्था शुरू होने से काम में पारदर्शिता आई है। मुख्यालय में बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू कर दिया गया है, जिसे आगे अन्य कार्यालयों में भी शुरू किया जाएगा। विशेष पिछड़ी जनजाति को मिले सोलर रूफटॉप उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत किए गए नए प्रयोगों की जानकारी दी। कोरबा जिले के ग्राम गुडरूमुड़ा में विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ निशुल्क सोलर रूफटॉप सिस्टम दिया गया है। यह प्रयोग देश में पहली बार किया गया है। वहीं रायपुर में फ्लैट में रहने वालों के लिए वर्चुअल नेट मीटरिंग की सुविधा भी शुरू की गई है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। समारोह के दौरान चेयरमेन ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। परेड में सुरक्षा बल, बैंड दल और कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना के छात्रों ने भाग लिया। गणतंत्र दिवस खेल सप्ताह के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क उमेश कुमार मिश्र ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *