मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता का निधन:शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार, सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ का आज 84 साल की उम्र में देहांत हो गया। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने यह जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने लिखा- उनकी शिक्षा, आदर्श, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा मुझे कर्तव्य पथ पर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। पिताजी ने भारतीय सेना में अपने दीर्घकालिक सेवा काल में अनुकरणीय योगदान दिया और देश की रक्षा व सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि मेरे पूज्य पिताजी की दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। सीएम भजनलाल शर्मा भी मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पार्थिव देह पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं शोक संतप्त परिवार को धीरज बंधाया। अंतिम संस्कार शुक्रवार को पांच्यावाला में किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव देह को सुबह 11 बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए रामविहार पांच्यावाला में रखा जाएगा। शव यात्रा दोपहर 12:30 बजे जनक विहार, वार्ड नंबर-48 के लिए रवाना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *