हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक्सीडेंट में घायल युवक ने 7 दिन बाद दम तोड़ा। 3 फरवरी से जयपुर के एक निजी अस्पताल इलाज चल रहा था। आज उसने अंतिम सांस ली। पुलिस में शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। गांव दूलोठ अहीर निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि उसका लड़का विकास लगभग 21 वर्षीय, 31 जनवरी को अपने चचेरे भाई भूप सिंह की बाइक को लेकर, अपने रिश्तेदारी में जा रहा था। जब विकास बोहरा की ढाणी के पास पहुंचा तो एक गाड़ी तेज गति से आ रही थी। जिसने उसके लड़के की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसको काफी चोट लगी थी। उसने अपने लड़के को महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में लेकर आया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद ज्यादा चोटें होने के कारण डॉक्टरों ने विकास को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जयपुर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा
हम विकास को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए थे। उसके बाद 3 फरवरी को इलाज के लिए जयपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए थे। आज 6 फरवरी को उसके लड़के विकास की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मांग है कि आरोपी गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।


