मंत्री विजय शाह बोले:यूका की जमीन बेहद कीमती, इसका क्या करना है, सीएम फैसला करेंगे

यूनियन कार्बाइड की जमीन बेहद कीमती है। कचरा हटने के बाद अब इसका क्या करना है, यह फैसला सीएम करेंगे। यह बात गैस राहत और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने विभागीय उपलब्धियां बताते हुए कही। उन्होंने कहा कि गैस राहत अस्पतालों की स्थिति पर भी सरकार गंभीर है। गैस पीड़ितों का इलाज सरकारी खर्च पर कराएंगे। इन अस्पतालों की व्यवस्थाएं ठीक की जाएंगी। सभी 89 आदिवासी ब्लॉक में सांदीपनि विद्यालय खोलेगी मध्यप्रदेश सरकार विजय शाह ने कहा कि मप्र सरकार प्रदेश के सभी 89 जनजातीय विकासखंडों में सांदीपनि विद्यालय खोलेगी। इसके साथ ही 86 विकासखंडों में कला भवन का निर्माण किया जाएगा। यह दोनों काम अगले तीन साल के भीतर किए जाएंगे। इसके साथ ही एकलव्य विद्यालय, माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर और बालक आदर्श आवासीय विद्यालय की भी स्थापना की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *