अमृतसर| केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री हरीश मल्होत्रा का अमृतसर-अजनाला रोड क्रॉसिंग के पास गुरुद्वारा मोर्चा साहिब लाहौर शाखा का दौरा तय था। किसानों को इसकी जानकारी मिल गई। वे मंत्री से एक्सप्रेस-वे के कारण आ रही समस्याएं बताना चाहते थे। जैसे ही मंत्री को इसका पता चला, उन्होंने दौरा रद्द कर दिया। उक्त बाते किरती किसान यूनियन के जतिंदर सिंह छीना ने नारेबाजी करते हुए कहीं। किरती किसान यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष जतिंदर सिंह छीना, जिला अध्यक्ष सतनाम सिंह झंडेर, राज्य कमेटी सदस्य सुखदेव सिंह सहंसरा ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण के कारण बारिश का प्राकृतिक बहाव बाधित हो गया है। दूसरा सड़कों को पार करने के लिए बनाए गए पुल भी ठीक नहीं है।


